फोन नंबर नहीं देने पर गुस्साए युवक का हमला, रुद्रपुर में महिला ने थाने में FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की

Share the news

रुद्रपुर। फोन नंबर न देने पर एक युवती पर युवक ने हमला कर दिया।

वार्ड नं. 3, मोदीपुरम कॉलोनी निवासी अंजली कुमारी ने अपनी तहरीर में बताया है कि वे 16 सितंबर को अपने घर के गेट पर बच्चे के साथ बैठी थीं। उसी समय मोहल्ले का एक युवक संजू उनके पास आया और उनका फोन नंबर मांगने लगा। जब प्रार्थिनी ने नंबर नहीं देने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आकर उन्हें मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे खून से लथपथ हो गईं। आसपास के लोग बचाने आए तो आरोपी भाग गया और जाते हुए धमकी दी—“तू पुलिस के पास जाएगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा,” प्रार्थिनी ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *