चिटफंड के नामपर 10 से ज्यादा लोगो से धोखाधड़ी, रुद्रपुर के नटवरलाल से लोग परेशान

Share the news

रुद्रपुर से चिटफंड (कमेटी) के नामपर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फुलसुंगी निवासी एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की कमेटी की रकम हड़प ली है और अब धमकियां दे रहा है। आरोप है कि कमेटी के नाम पर शक्स ने 10 ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी की है।

बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे नन्द विहार निवासी ट्रांजिट कैंप ने अपनी शिकायती पत्र में बताया कि 15 जून 2024 को अपने परिचित व्यक्ति के जरिये तीन पानी डेम फुलसुंगा निवासी एक व्यक्ति से मिले थे, जो मोहल्ले में कमेटी चलाता था। शिकायताकर्ता ने बताया कि उन्होंने उस युवक के पास पांच कमेटियों में पैसा लगाया था, जिनमें से तीन कमेटियों की रकम उन्होंने प्राप्त की, जबकि दो कमेटी एक 12 लाख रुपये और दूसरी 5 लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। शिकायताकर्ता का आरोप है कि सितम्बर 2025 तक पूरी होने वाली कमेटियों में उसका नाम काट दिया गया और अब वह शक्स न तो पैसे दे रहा है और न ही फोन पर बात कर रहा है। आरोप है कि जब उन्होनें 20 अगस्त 2025 को उससे रास्ते में मुलाकात की तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायताकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी का जून में एक्सीडेंट हुआ था, उस समय उन्हें पैसों की अत्यधिक जरूरत थी, लेकिन शक्स नेभुगतान नहीं किया। आरोप है कि वह 10 से ज्यादा लोगों के साथ ऐसी धोखाधड़ी कर चुका है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिये गए हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *