रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 19 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। किच्छा बाईपास रोड निवासी इरशाद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे 4 अक्टूबर को परिवार समेत मुरादाबाद गए थे। सोमवार 6 अक्टूबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब है। इरशाद ने बताया कि उनके घर में 16 नवंबर को शादी है, जिसकी तैयारी के लिए घर में जेवर और लगभग 25 लाख रुपये नकद रखे थे। चोर घर से करीब 25 तोला सोना, नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Related Posts
अतिक्रमण मुहिम की जद में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गूलरभोज स्थित निर्माण पर नोटिस तामील, 15 दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, नहीं हटाया तो ध्वस्तीकरण की चेतावनी
ख़बर शेयर करें -राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान की जद में अब पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं…
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक घायल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। सोमवार को गंगापुर रोड पर दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल…
*”सिखों पर राहुल गांधी के बयान से खुश हुआ आतंकी पन्नू, बोला:- “साबित हुआ हमारी खालिस्तान की मांग जायज…”*
ख़बर शेयर करें -अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय को लेकर दिए बयान को लेकर जहां एक…
