रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 19 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। किच्छा बाईपास रोड निवासी इरशाद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे 4 अक्टूबर को परिवार समेत मुरादाबाद गए थे। सोमवार 6 अक्टूबर को लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से कीमती जेवरात व नकदी गायब है। इरशाद ने बताया कि उनके घर में 16 नवंबर को शादी है, जिसकी तैयारी के लिए घर में जेवर और लगभग 25 लाख रुपये नकद रखे थे। चोर घर से करीब 25 तोला सोना, नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Related Posts
सोशल मीडिया विवाद में जान से मारने की धमकी पर मुकदमा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और धमकी देने के मामले में युवक की तहरीर पर पुलिस…
*उत्तराखंड हाईकोर्ट से लगा कर्मचारी यूनियन को झटका, ‘अब रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर निजी बसें भी चलेंगी’…*
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड में रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर अब निजी यातायात वाहन भी चल सकेंगे। उत्तरांचल रोडवेज…
रुद्रपुर में शर्मनाक: छत पर बारिश में नहा रही नाबालिग से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश, आक्रोश
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। क्षेत्र के एक मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
