किशोरी से छेड़छाड़, अगवा का प्रयास और हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Share the news

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक गंभीर वारदात का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़, अगवा करने का प्रयास और जानलेवा हमला किया।

जगतपुरा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि वह किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी 17 वर्षीय भांजी भी उसके साथ रहती है। आरोप है कि तीन अक्टूबर की शाम अचानक पड़ोसी अपने बेटों संग घर आया और दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। घर पर अकेली किशोरी बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी और अगवा करने का प्रयास किया। इसी दौरान पीड़ित मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोप है कि तभी 22 वर्षीय भांजा भी दौड़कर बीच बचाव करने आया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया।

 

हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चीख-पुकार सुनकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *