रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दुखेड़ा में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित के छोटे भाई लखविन्दर सिंह की तहरीर के अनुसार उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र सिंह उर्फ चिक्कू रात करीब 9 बजे दूध का पैकिट लेने निकला था। तभी ग्राम रायपुर निवासी राज सिंह उर्फ पवार, ग्राम अमरपुर निवासी गुरराज उर्फ राज, ग्राम बिन्दुखेड़ा निवासी बेन्त सिंह और एक अज्ञात साथी ने घात लगाकर उस पर तलवार, कापा, लोहे की रॉड और पंच से हमला कर दिया। सुरेन्द्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, उसका एक दांत टूट गया तथा वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन घायल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल रुद्रपुर लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों को बेन्त सिंह ने अपने घर में छिपाया और पीछे के रास्ते से भगवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
भैंस चोरी के मामले में न्याय न मिलने से क्षुब्ध किसान ने कोतवाली में निगला जहर, चोरी गई तीन भैंसों की बरामदगी न होने से था परेशान, परिजनों ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
ख़बर शेयर करें -गदरपुर। भैंस चोरी के एक मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट किसान द्वारा कोतवाली परिसर में जहर खाकर…
चिप फैक्ट्री में आग बुझाते हुए दो जांबाज फायरकर्मी शहीद, दीवार और लोहे का बीम गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा
ख़बर शेयर करें -ILGIM कंपनी में देर रात लगी भीषण आग, तीन अन्य दमकलकर्मी घायल; आग के कारणों की जांच…
रुद्रपुर गौवंश हत्या प्रकरण : गिरोह ने दिया था घटना को अंजाम, दो युवक पुलिस हिरासत में
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। शहर में गौवंश की हत्या मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। गौवंश की हत्या…
