31वीं वाहिनी पीएसी के स्थापना दिवस मेले का कुमाऊं कमिश्नर ने किया शुभारंभ

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के 55वां स्थापना दिवस मेला का मंगलवार को मण्डलायुक्त दीपक रावत ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण कर सराहना की और जवानों व परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त रावत ने कहा कि पीएसी जवान जनसुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं। सेनानायक पंकज भट्ट ने जानकारी दी कि 1 से 3 अक्टूबर तक खेल प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जबकि 3 अक्टूबर को लक्की ड्रा व पुरस्कार वितरण के साथ मेला संपन्न होगा। मेले की पहली शाम पीएसी महिला बैंड ने पहाड़ी धुनों से स्वागत किया। कुमाऊनी लोकगायक जितेंद्र तुमकियाल, प्रीति, ज्योति और मां नैनी सांस्कृतिक दल ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक आर.डी. मठपाल, उप सेनानायक मिथलेश कुमार सिंह, अन्य अधिकारी, जवान और परिवारजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *