फर्जी वोटिंग का प्रयास, पुलिस को चकमा देकर छात्र फरार

Share the news

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव के दौरान गेट पर चेकिंग में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। पूछताछ शुरू होते ही युवक मौके से भाग निकला, जिससे अफसरों में हड़कंप मच गया।

 

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज गेट पर सुरक्षा जांच चल रही थी। इस बीच एक छात्र किसी अन्य छात्र की वोट पर्ची लेकर अंदर प्रवेश करने पहुंचा। वहां ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल उमेश मिश्रा ने जब उसकी पर्ची की सत्यता की जांच शुरू की तो युवक घबरा गया और अचानक भाग खड़ा हुआ।

 

घटना के वक्त इंस्पेक्टर विजेंद्र शाह, थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत, ट्रांजिट कैंप प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे, एसआई अशोक कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान और तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *