गृह स्वामी की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के तोड़े ताले

किच्छा, संवाददाता

थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरोली कला में चोरों ने गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में घर के ताले तोड़ कर कीमती सामान चुरा लिया।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नौशाद बेग पुत्र लताफत बेग निवासी इद्रानगर सिरौलीकला वार्ड 20 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बीती 11 सितंबर को परिवार समेत अजमेर शरीफ राजस्थान गया था।

उसने अपने घर की देखरेख के लिए अपने परिचित आलम को छोडा था। बीती 15 सितंबर को आलम ने उसे बताया कि उसके घर के ताले टूटे हुए है। शायद घर मे चोरी हुयी है। नौशाद बेग 16 सितंबर सुबह घर पहुंचा। नौशाद ने देखा कि चोरों ने घर में घुसकर

एक एलईडी टीवी, इन्वैटर, बैटरा, गैस सिलेन्डर, ₹500 नगद और जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पुलभट्टा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।