पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मई-जून में हुई बीटेक द्वितीय सेमेस्टर की अंतिम परीक्ष में पेपर लीक होने की शिकायत हुई थी। कुछ विद्यार्थियों ने कुलपति को संबोधित शिकायती पत्र डीन प्रौद्योगिकी महाविद्यालय को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसे देखते हुए डीन डा. एसएस गुप्ता ने बिना कुलपति को संज्ञान में लिए, मामले की जांच बैठा दी। साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए दो ठेका कार्मिकाें की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की। इधर शनिवार को परीक्षा रद करते हुए नई तिथि घोषित होने पर मामले में हड़कंप मच गया। प्रकरण ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए एक अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्मिक अधिकारी गौहर ताज के सोमवार को जारी लेटर अनुसार, प्रौद्योगिक महाविद्यालय के परीक्षा संबंधी कार्यों में बाह्य परीक्षा सेल का चार्ज लेकर अनुचित तरीके से उपयोग करने के दोषी पाए गए डॉक्टर एसके गोयल (प्राध्यापक/समन्वयक, ईईडी/समन्वयक, बाह्य परीक्षा सेल) प्रौद्योगिकी महाविद्यालय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में डॉक्टर एसके गोयल कृषि विज्ञान केंद्र जागधार, रुद्रप्रयाग सम्बद्ध रहेंगे।
Related Posts
एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में पुंछ के जुड़वा बच्चों की मौत, पिता जीवन के लिए संघर्षरत…
ख़बर शेयर करें -जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। नियंत्रण रेखा के पास…
*”बाइक सवारों ने किया प्रधान पर जानलेवा हमला, पूर्व विधायक ने किया कोतवाली का घेराव।*
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम लंबाखेड़ा के प्रधान विक्रम सिंह पर रविवार रात को जानलेवा हमला हुआ। विक्रम सिंह…
5 साल के बच्चे की सिलबट्टे से मारकर हत्या, महिला गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -राजधानी में 5 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया…
