रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित कल्याणी नदी में बुधवार सुबह मिला शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त पिथौरागढ़ जिले के थल निवासी कुंवर सिंह पुत्र चंद्र सिंह के रूप में हुई। पहचान उसके भाई मोहन सिंह ने की। पुलिस चौकी रम्पुरा प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि मृतक रुद्रपुर के अटरिया रोड, जगतपुरा में रहकर सिडकुल की भवानी फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बताया कि मौत पानी में डूबने से हुई या किसी ने धक्का दिया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के भाई से भी जानकारी ली जा रही है। सुबह शव दिखने की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के नेता विट्टू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर मोर्चरी भिजवाया था। मामले की जांच जारी है।
Related Posts
शॉपिंग कर रही महिला से कुंडल छिनने की कोशिश
ख़बर शेयर करें -त्यौहारी सीजन के आते ही रुद्रपुर में झपटामार सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर…
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को कैम्प कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से मासिक…
सड़क नहीं, डोली भी उठाने वाले कंधे कम पड़े, घायल बुजुर्ग महिला को तीन किमी तक डोली में लेकर चले ग्रामीण
ख़बर शेयर करें -पलायन ने गांव की रीढ़ तोड़ी; 100 में अब सिर्फ 38 परिवार बेरीनाग। आजादी के 80 साल…
