पुलभट्टा पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के कब्जे से 67.5 ली. कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला अधिक मुनाफा कमाने के लिए सितारगंज से ऋषिकेष बेचने जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते बुधवार को पुलभट्टा पुलिस गोला पुल के निकट चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सितारगंज रोड की तरफ से आ रही स्कूटी सवार महिला को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर महिला ने वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने स्कूटी को रोक लिया। स्कूटी पर आगे एक बैग रखा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें पन्नियों रखी 67.5 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी महिला ने अपना नाम गीता कौर पत्नी राजेन्द्र सिह ग्राम जगतारपुर सितारगंज बताया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह अधिक मुनाफा लेने के लिए शराब लेकर ऋषिकेश जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Related Posts
एनडीपीएस फरार आरोपी को शरण देने वाला रामपुर निवासी गिरफ्तार, रुद्रपुर में पुलिस पर पथराव मामले से जुड़ा, एक सिपाही हुआ था घायल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को शरण…
वन टीम पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बोर बंदूक बरामद, जंगल में छिपा शातिर दबोचा
ख़बर शेयर करें -ऊधमसिंहनगर में वन विभाग की टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार…
दिन में नींबू मिर्ची बेचने के बहाने घरों की रेकी, रात में चोरी, नगर के न्यू बजेटी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
ख़बर शेयर करें -पिथौरागढ़, संवाददाता। न्यू बजेटी क्षेत्र में 31 अगस्त की रात चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।…
