पुलभट्टा पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के कब्जे से 67.5 ली. कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला अधिक मुनाफा कमाने के लिए सितारगंज से ऋषिकेष बेचने जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते बुधवार को पुलभट्टा पुलिस गोला पुल के निकट चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सितारगंज रोड की तरफ से आ रही स्कूटी सवार महिला को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर महिला ने वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने स्कूटी को रोक लिया। स्कूटी पर आगे एक बैग रखा हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें पन्नियों रखी 67.5 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी महिला ने अपना नाम गीता कौर पत्नी राजेन्द्र सिह ग्राम जगतारपुर सितारगंज बताया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह अधिक मुनाफा लेने के लिए शराब लेकर ऋषिकेश जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Related Posts
रंजिश में घर पर धावा, तमंचे से फायरिंग में युवक घायल, 10-11 छर्रे लगे, शादी में आए थे घर, ट्रांजिट कैंप में दहशत, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में
ख़बर शेयर करें -ट्रांजिट कैंप में घर में घुसकर हमला: तमंचे से फायरिंग, मोबाइल दुकानदार छर्रे लगने से घायल रुद्रपुर…
शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका विजडम पब्लिक स्कूल, मेधावियों का हुआ सम्मान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर, संवाददाता। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) का उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2026…
रुद्रपुर में जल्द शुरू होगा काशीपुर बाईपास रोड का निर्माण, 60-60 फिट चौड़ी होगी सड़क: विधायक शिव अरोरा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। रुद्रपुरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चर्चा में रहे काशीपुर बाईपास…
