बनबसा -एसओजी टीम ने 5000 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एटीएम फ्राड गैंग का सक्रिय सदस्य था। मिली जानकारी के अनुसार सहरान पुत्र मजीद निवासी खटका थाना सिविल लाइन रूड़की के विरुद्ध थाना बनबसा में एटीएम के अन्दर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के संबंध में मु0अ0सं0 13/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के द्वारा 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि आरोपी को हरिद्धार मंगलौर रोड रुड़की में सक्षम अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी टीम के साथ एटीएम के अंदर रहकर भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करके लोगों के पैसे निकालने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इस पर अलग-अलग स्थानों पर 12 मुकदमे दर्ज है।पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट,हेड कास्टेबल महेन्द्र डगवाल, मतलूब खान,गणेश सिंह कांस्टेबल कुलदीप सिंह,सूरज कुमार,उमेश राज गिरिश भट्ट सर्विलांस थे।
Related Posts
दिल दहला देने वाली घटना: झाड़ियों में थैले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस।
ख़बर शेयर करें -शहर में शुक्रवार शाम एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां रेलवे ट्रैक किनारे…
*Up में एक और बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत, 27 घायल।*
ख़बर शेयर करें -लखनऊः राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. अब तक हादसे में…
नशीली गोलियां-इंजेक्शन के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -थाना पंतनगर पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार…
