सीटें बढ़ाने की मांग को छात्रों ने काटा हंगामा, कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र; सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डेढ़ घंटे तक चला प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

Share the news

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया। निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश हो जाने के कारण कई छात्रों का नामांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे नाराज छात्र संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नारेबाजी करते हुए कॉलेज की छत पर चढ़ गए और करीब डेढ़ घंटे तक कॉलेज परिसर में हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीटें नहीं बढ़ाई गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में छात्र संघ के पदाधिकारी नागेंद्र गंगवार, अनुभव पाल, अनमोल त्रिपाठी, गौरव शुक्ला, गौरव शर्मा, बिट्टू कुशवाहा, सागर साहनी, राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र सैनी, रजत सिंह बिष्ट, चेतन भट्ट, गुरजिंदर, जसवंत सिंह, अरबाब, प्रदीप कोहली, विपुल सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *