उधमसिंह नगर जिले में बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर विकासखंड के कुछ गांवों में H5N1 एवियन इंफ्लुएंजा वायरस (बर्ड फ्लू) के मामले सामने आने के बाद जिले में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी कर कहा है कि संक्रमण की रोकथाम और विशेष सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश से जिले में मुर्गी, अंडे और पोल्ट्री मीट आदि का परिवहन एक सप्ताह तक प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश से पोल्ट्री उत्पाद जिले में नहीं ला सकेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी निगरानी के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को रोका जा सके।
Related Posts
पुलिस को टेंपो से कुचलने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर झोंकीं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और एक संदिग्ध बदमाश के…
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: खेत में जा गिरी सवारी बस
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड के रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी से आ रही…
रुद्रपुर में चोरों का आतंक, 4 दिन में 5 बंद घरों में लाखों की चोरी, वरिष्ठ पत्रकार के घर भी हाथ साफ, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने आमजन के साथ-साथ मीडिया जगत को भी चिंता में…
