अल्मोड़ा। शैल क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं का पांच माह से बिजली का बिल नहीं आया है। इससे लोगों में नाराजगी है। उऊर्जा निगम से जल्द बिल भेजने की मांग की है।
शैल क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। तब से कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल नहीं आ रहे हैं। करीब पांच माह से बिल नहीं आने से लोग परेशान हैं। कई बार अधिकारियों को बिल नहीं आने की शिकायत की गई है, लेकिन फिर भी उसका अब तक समाधान नहीं निकल सका है। एक साथ बिल आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एकमुश्त राशि चुकाना लोगों के लिए मुश्किल होगा। स्थानीय निवासी ललित मोहन तिवारी का कहना है कि इसके लिए दो बार सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। ललित मोहन तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, पूरन चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र तिवारी, हरीश अधिकारी, देवेंद्र अधिकारी रहे।