उधमसिंहनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — बंधक बनाकर मारपीट करने वाले दो आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के अपराध मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को जमीन पर उतार रही पुलिस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में उधमसिंहनगर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सितारगंज पुलिस ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे में दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

घटना का खुलासा:

सितारगंज निवासी पृथ्वीराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जून की शाम को मौ. कासिद और अमन गुप्ता उसे किसी काम के बहाने अपने घर ले गए। वहां पहले से मौजूद अमन का भाई आकाश गुप्ता भी मिला। आरोप है कि तीनों ने पृथ्वीराज को कमरे में बंद कर ₹50,000 मंगाने का दबाव बनाया और इंकार करने पर गर्म चाकू से घायल कर गंभीर मारपीट की।

मामले में सितारगंज कोतवाली में FIR संख्या 171/2025, धारा 119(1)/127(7) BNS के तहत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई:

जैसे ही घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली, उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने बिना देरी किए टीमें गठित कीं और महज 8 घंटे में दो आरोपी – मौ. कासिद और अमन गुप्ता – को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

मौ. कासिद पुत्र मौ. इस्माइल (29 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, सितारगंज

अमन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता (26 वर्ष), निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज

पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

सराहनीय गिरफ्तारी टीम:

व.उ.नि. विक्रम सिंह धामी

उ.नि. ललित चौधरी

कांस्टेबल अर्जुन सिंह

कांस्टेबल किरन मेहता

यह कार्रवाई न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों को कड़ा संदेश भी देती है — कि अपराध कर बचना अब संभव नहीं।