*रुद्रपुर” नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने की साजिश, व्यापारी और युवती पर केस दर्ज।*

रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यापारी पर नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश और नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश रचने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी व्यापारी काली ग्रोवर ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। साथ में उसकी दोस्त माही भी इस षड्यंत्र में शामिल थी, यह घटना रुद्रपुर के होटल अंबर में हुई, जहां व्यापारी ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ गलत करने की कोशिश की।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी किशोरी को नेपाल ले जाकर बेचने और देह व्यापार में धकेलने की साजिश रच रहा था।

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए किशोरी को आरोपियों के चंगुल से आज़ाद कराया। इस मामले में व्यापारी काली ग्रोवर और उसकी साथी माही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

CO सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। होटल अंबर की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगों की सुरक्षा और होटल निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।