Big News चमोली के एवलॉन्च हादसे में रुद्रपुर के अनिल की मौत..

Share the news

चमोली, उत्तराखंड – माणा क्षेत्र में आए एवलॉन्च के बाद तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार पूरा हो गया। इस हादसे में फंसे 54 मजदूरों में से 46 को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 8 मजदूरों की मौत हो गई। प्रशासन द्वारा जारी सूची में रुद्रपुर ठाकुरनगर निवासी अनिल (21 वर्ष) पुत्र इश्वरी दत्त का नाम भी शामिल है।

हादसे में जान गंवाने वाले अन्य मजदूर:

1. मोहिंदर पाल (42 वर्ष) – कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

2. आलोक यादव – कानपुर, उत्तर प्रदेश

3. मंजीत यादव – सरवन, उत्तर प्रदेश

4. जितेंद्र सिंह (26 वर्ष) – बिलासपुर, उत्तर प्रदेश

5. हरमेश चंद (31 वर्ष) – ऊना, हिमाचल प्रदेश

6. अनिल (21 वर्ष) – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

7. अशोक (28 वर्ष) – फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

8. अरविंद – देहरादून, उत्तराखंड

प्रशासन और सरकार का आश्वासन

सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। सेना, NDRF, SDRF और प्रशासन की टीमों ने मुश्किल हालात में राहत-बचाव कार्य किया। प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *