“उत्तरायणी मेले में थूक कांड: वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार, तनाव के बीच पुलिस अलर्ट”

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के उत्तरायणी मेले में एक शर्मनाक घटना ने माहौल को गर्मा दिया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यापारी पर रोटी बनाने के दौरान थूकने का आरोप लगा है।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दुकानदार और उसके साथ काम करने वाले अन्य लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। घटना ने स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया।

चंद्रशेखर घोड़के (एसपी, बागेश्वर):

“वीडियो की जांच के बाद, दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल कार्यकर्ता: “हम इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि आरोपियों को सजा नहीं मिली, तो बड़ा आंदोलन होगा।”

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध रैली निकालने की चेतावनी दी है। फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।