*Breaking News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, प्रदेश में शोक की लहर।*

Share the news

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे ओम प्रकाश चौटाला की तबीयत आज सुबह अचानक बिगड़ गई। परिवार और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे। वह इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) पार्टी के प्रमुख नेता थे और उनके पिता, चौधरी देवीलाल, को हरियाणा की राजनीति का महानायक माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया:

“हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।”

राजनीतिक करियर और योगदान

ओम प्रकाश चौटाला का हरियाणा की राजनीति में योगदान अमूल्य रहा। वह राज्य के मुख्यमंत्री पद पर चार बार काबिज रहे और उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

अंतिम संस्कार की जानकारी

उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। समर्थक और राजनीतिक हस्तियां अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *