*बैंक प्रबंधक और शराब विक्रेता पर धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज; जानें पूरा मामला।*

Share the news

धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है, बता दें कि अल्मोड़ा में कोसी स्थित मदिरा की दुकान की महिला अनुज्ञापी और एसबीआई शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया की ओर से तहरीर मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने तहरीर में कहा कि दीपा कांडपाल, निवासी मटेला सल्ला रौतेला, कोसी स्थित मदिरा दुकान की अनुज्ञापी है। बीते वर्ष से नवीनीकरण के तहत वह दुकान का संचालन कर रही है। बताया कि अनुज्ञापी से वर्ष 2023-24 का 28 लाख 96 हजार 311 रुपये राजस्व वसूला जाना शेष है।

 

आरोपी ने द्वितीय प्रतिभूति के रूप में एसबीआई शाखा पुभाउ में 40 लाख 96 हजार 311 रुपये बैंक गारंटी प्रस्तुत की थी। बैंक की ओर से गारंटी की रकम का सत्यापन भी किया गया। अब जब बकाए की राशि वसूली के लिए बैंक से संपर्क किया गया तो खाते में धनराशि नहीं मिली। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनुज्ञापी और बैंक प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *