*”शाहरुख खान की जान को भी खतरा” सलमान के बाद किंग खान को मिली धमकी।*

Share the news

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को भी जाने से मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बांद्रा पुलिस स्टेशन में हड़कंप मच गया है. शाहरुख खान के धमकी मामले में बांद्रा पुलिस ने धारा 308 (4) और 351 (3) (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस को एक शख्स का कॉल आया है, जिसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो, पुलिस के मुताबिक, शाहरुख खान को धमकी देने वाला शख्स छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बताया जा रहा है, जिसका नाम फैजान खान है. अब पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है और साथ ही इस बात का भी पता लगा रही है कि इसमें सलमान खान को जान से मारने के लिए पीछे पड़ा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का तो कोई हाथ नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को धमकी देने वाले शख्स ने 50 लाख रुपये की फिरौती की भी मांग की है. दूसरी तरफ पुलिस जांच में जुट गई है और इसके लिए एक टीम रायपुर भी पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *