*गंगा पर सोशल मीडिया पोस्ट से कमेंट करना दो युवकों को पड़ा भारी, गंगा सभा ने सिखाया सबक; कान पकड़कर मांगी माफी।*

Share the news

लोगों में सोशल मीडिया पर रील्स और पोस्ट डालने का क्रेज हावी है. वहीं सख्ती के बावजूद धर्मनगरी की मर्यादा से खिलवाड़ करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. वहीं बीते दिन एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली, जिस पर दूसरे युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई. जिसके बाद गंगा सभा के पदाधिकारियों में काफी आक्रोश था. गंगा सभा ने दोनों युवकों को सबक सिखाने का मन बनाया, लेकिन युवकों के सामने आकर माफी मांगने से मामला शांत हो गया.

गौर हो कि युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया. दरअसल, एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर गंगा से जुड़ी एक पोस्ट डाली गई, जिस पर हरिद्वार के एक व्यक्ति द्वारा गंगा सभा को लेकर अभद्र टिप्पणी वह तीर्थ पुरोहित समाज पर कमेंट के माध्यम से गाली गलौज इत्यादि की गई. जिसका संज्ञान लेते हुए गंगा सभा ने उस पर कार्रवाई करने का मन बनाया और गंगा सभा ने भी कार्रवाई करने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया. कार्रवाई के डर से दोनों युवक गंगा सभा के ऑफिस पहुंचे और माफी मांगने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. साथ ही युवकों ने ऐसा दोबारा ना करने का भरोसा दिलाया.

जानकारी देते हुए हरिद्वार गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि उनके संज्ञान में कुछ व्यक्तियों द्वारा लाया गया था कि गंगा सभा और गंगा सभा से जुड़े तीर्थ पुरोहितों को लेकर कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई है. जिसके बाद उन्होंने इस पर कार्रवाई करने का मन बनाया था. लेकिन दोनों युवकों को अपनी गलती का एहसास हो गया और वह माफी मांगने पहुंच गए. कहा कि माफी मांगने पर दोनों युवकों को गंगा सभा ने माफ कर दिया और आगे ऐसा ना करने की हिदायत दी है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति धर्म या फिर गंगा से जुड़ी कोई भी अभद्र टिप्पणी करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *