*उधमसिंहनगर” किसान नेता राकेश टिकैत ने एसडीएम के माध्यम से सीएम धामी को भेजा ज्ञापन, बाढ़ के कारण धान और गन्ने की खेती बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग।*

खटीमा। बाढ़ से खटीमा क्षेत्र में धान और गन्ने की खेती बर्बाद होने पर मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने खटीमा तहसील क्षेत्र को आपदा घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा कि खटीमा में बाढ़ के कारण धान की रोपाई बर्बाद हो गई है। इसके अलावा गन्ने की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नहर व नालों की उचित सफाई व्यवस्था कराने और बाढ़ से टूटे नहर, नालों और पुलिया की अतिशीघ्र मरम्मत करने की मांग की। इस दौरान अवतार सिंह, गुरविंदर सिंह, पलवेंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, गुरपाल सिंह, दलजीत सिंह आदि थे।