
पार्षद उपचुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी के सामने फींके पढ़ रहे बड़े राजनैतिक दल, अब राजकुमार ठुकराल ने भी दिया समर्थन





रुद्रपुर। शहर के दो वार्डों में उपचुनाव होना है। जिसमें वार्ड नंबर 36 व वार्ड नंबर 13 हैं। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उपचुनाव को अब 5 दिन का समय शेष है। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे वार्ड में चुनावी तपिश भी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव के लिए वार्ड में लंबे समय से भाजपा से मेहनत कर रहे रंजीत सागर की भाजपा द्वारा अनदेखी की गई है। जिसके बाद रंजीत सिंह ने निर्दलीय मोर्चा खोला दिया है। वहीं भाजपा ने एडवोकेट अशोक सागर को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने पूर्व में वार्ड से चुनाव हार चुके जितेश शर्मा पर पुनः भरोसा जताते हुए उन पर दांव खेला है। बता दें रंजीत सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं व हर चुनाव व कार्यक्रम में भाजपा का सहयोग करते दिखते थे लेकिन भाजपा के द्वारा उनकी अनदेखी उपचुनाव का खेल बिगाड़ सकती हैं क्योंकि भाजपा से विधायक रहे राजकुमार ठुकराल भी रंजीत सिंह के समर्थन में खुलकर आ गये हैं, जिससे रंजीत सिंह को अधिक मजबूती मिल गई है।
हालांकि अभी तीनों प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। तीनों ही प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, जिसका फैसला परिणाम आने के बाद ही सामने आ पायेगा।
बता दें निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत सिंह सागर लंबे समय से वार्ड के लोगों की आवाज बन रहे हैं। वह निरंतर वार्ड की समस्याओं को लेकर आये दिन आवाज उठाते रहे हैं। पिछले दिनों वार्ड में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। जिसका लाभ उन्हें मिलने की उम्मीद है। रंजीत सिंह सागर को अपने पक्ष में बैठाने के लिए सिर्फ भाजपा ने ही प्रयास नहीं किये बल्कि कांग्रेस की ओर से भी उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश की गयी लेकिन रंजीत सागर के चुनाव मैदान में डटे रहने से मुकाबला एक तरफा होता जा रहा है।