*Rudrapur” कलेक्ट्रेट में किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन…*

रुद्रपुर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एमएसपी लागू करने, किसानों के कर्ज माफ करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों पर हो रही उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।