*Big news” SBI का स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने उखाड़ा एटीएम, लाखों की नकदी चोरी; हाथ मलते रह गई पुलिस…*

ATM को खुलेआम बदमाश उखाड़ लेते हैं, और पुलिस हाथ मलते रह जाती है, फिर खुलासे की बात करती है…

बता दें की रुड़की” में स्कार्पियो सवार बदमाश रुड़की लक्सर मार्ग स्थित नगर पंचायत ढ़डेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। जिसमें लाखों रुपए की नकदी बताई गई है। घटना का पता उस समय लगा जब लोग सुबह घूमने निकले। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और एटीएम को उखाड़ ले गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी आरके कॉलोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया कि एटीएम में लाखों रुपये की नकदी थी। रकम को लेकर बैंक अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।