
रामपुर को अभिनव पहल मिशन समर्थ 2.0 के लिए राज्य पुरस्कार मिला है। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह सम्मान दिया गया। सम्मान पुनर्वास सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड को दिया गया है। इससे पहले भी रविंद्र मांदड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं।





विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह सम्मान दिया गया।
आपको बता दें की जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के हाथों राज्य पुरस्कार मिला।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए विशेष रूप से मिशन समर्थ 2.0 चलाकर उन्हें जरूरी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए अपने स्तर से अभिनव कार्य किए गए हैं। जिलाधिकारी के इन कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है। इस दौरान राज्य स्तरीय पुरस्कार 2023 के लिए शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा जनपद रामपुर का चयन दिव्यांगों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में हुआ था। जिसके बाद शासन स्तर से लिए गए निर्णय और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को पत्र प्रेषित किया गया था।