वीडियो:- ऊधमसिंह नगर का मुंबई कनेक्शन : बुल्ली बाई एप मामले में ऊधमसिंह नगर की शातिर युवती महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में

Share the news

ऊधमसिंह नगर का मुंबई कनेक्शन : बुल्ली बाई एप मामले में ऊधमसिंह नगर की शातिर युवती महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त में

विशाल कोली/ ख़बर पड़ताल

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर व महाराष्ट्र में एक जबरदस्त कनेक्शन सामने आया है । जिसमें पुलिस को देशभर में प्रचलित बुल्ली बाई एप्प का संचालन करने वाली महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है।

बताते चलें बुल्ली बाई ऐप के ज़रिए मुस्लिम महिलाओं को ग़लत तरीक़े के साथ पेश किया जा रहा था। इस मामले में मुंबई की एक महिला पत्रकार ने ट्विट किया था, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसे मुंबई पुलिस महिला को अपने साथ ले गई है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं और उनकी बोली लगाई थी। उक्त महिला तीन अकाउंट से एप चला रही थी।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी ऊधम सिंह नगर ममता बोहरा ने बताया कि उक्त महिला को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई आरोपी स्वाति सिंह को मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई ले जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *