*”13 अप्रैल 1919″ इतिहास का लहूलुहान पन्ना: जब अमृतसर कांप उठा था गोलियों की गूंज से!*

आज तारीख है 13 अप्रैल, और इतिहास के पन्नों में यह दिन कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा है।

तो चलिए, जानते हैं – “आज के दिन का इतिहास”।

1919 – जलियांवाला बाग नरसंहार:

13 अप्रैल 1919… भारतीय इतिहास का वो काला दिन, जब अमृतसर के जलियांवाला बाग में हजारों निहत्थे लोग एकत्रित थे। वे शांतिपूर्वक रौलेट एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

लेकिन जनरल डायर के आदेश पर ब्रिटिश सैनिकों ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।

इस निर्मम हत्याकांड में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

इस घटना ने देशभर में अंग्रेजी शासन के खिलाफ गुस्से की आग भड़का दी।

1960 – फ्रांस का परमाणु परीक्षण:

आज ही के दिन फ्रांस ने सहारा रेगिस्तान में अपना पहला परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक किया, और वह परमाणु शक्ति संपन्न चौथा देश बन गया।

1973 – अभिनेता बलराज साहनी का निधन:

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता बलराज साहनी ने इसी दिन दुनिया को अलविदा कहा।

उनकी सहज अभिनय शैली और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में आज भी दर्शकों को प्रेरित करती हैं।

1980 – अमेरिका का ओलंपिक बहिष्कार:

अमेरिका ने 1980 में मॉस्को ओलंपिक का बहिष्कार किया था।

ये फैसला सोवियत संघ द्वारा अफगानिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप के विरोध में लिया गया था।

1984 – भारत ने पहली बार एशिया कप जीता:

क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये दिन भी खास है।

13 अप्रैल 1984 को भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप अपने नाम किया।

1997 – टाइगर वुड्स का इतिहास:

अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।

2004 – ब्रायन लारा का 400 रन का रिकॉर्ड:

वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रनों की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेली, जो आज भी टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है।

2005 – विश्वनाथन आनंद की चौंथी विश्व खिताबी जीत:

भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने आज ही के दिन चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

2007 – भारत-रूस संबंधों के 60 साल:

13 अप्रैल 2007 को भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हुए।

2013 – पेशावर धमाका:

पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

2024 – ईरान ने व्यापारी जहाज को जब्त किया:

और हाल की घटना में, 13 अप्रैल 2024 को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक व्यापारी जहाज को हेलीकॉप्टर की मदद से जब्त कर लिया।