Video” शर्मनाक” शहीद की मूर्ति के साथ की ये वारदात, लोगो में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

शहीद की प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश।

रुद्रपुर। शहीद पार्क में लगी शहीद की प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

आपको बता दें रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी नई घास मंडी में स्थित स्वर्गीय शहीद रामकुमार आर्य पार्क में लगी शहीद की प्रतिमा को कुछ अज्ञात, शरारती तत्वों द्वारा साड़ी पहनाने व शहीदों का अपमान करने की घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप किया जिसके बाद लोग पार्क में एकत्र हो गए हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को शांत करवाया और शहीद रामकुमार आर्य की पत्नी लता देवी द्वारा दी गई तहरीर पर आदर्श कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।