*रुद्रपुर” कल विजयदशमी के अवसर पर शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी नो एंट्री।*

रुद्रपुर शहर के कई क्षेत्रों में कल विजयदशमी त्योहार के अवसर पर नो एंट्री रहेगी, कल 12 तारीख को विजयदशमी त्योहार के दृष्टिगत यातायात प्लान जो समय प्रातः 07: 00 बजे से रात्री 11: 00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

नो एन्ट्री जोनः-

  • शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 07: 00 बजे से रात्री 11: 00 बजे तक पूर्व की भॉति निम्न स्थानों इंद्रा चौक , सिडकुल चौक, तीनपानी , गाबा चौक से पूर्णतः वर्जित रहेगा।
  •  दुपहिया / चौपहिया वाहनों को मुख्य बाजार कट/बाटा चौक/अंग्रसेन चौक पर बैरियर लगाकर रोका जायेगा एवं प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
  • अग्रसेन चौक से बाटा चौक के मध्य कोई भी ठेली/वाहन खडा नही होगा व किसी भी प्रकार के वाहन (दुपहिया / चौपहिया) को उक्त मार्ग मे नही जाने दिया जायेगा।
  •  डी०डी० चौक से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले वाहन विशाल मेगामार्ट से होते हुये अग्रसेन चौक से अपने-अपने गन्तव्य की ओर जायेंगें।

 

पार्किंग व्यवस्था

👉 मुख्य बाजार कट के पास अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र।

👉सिंचाई विभाग का मैदान।

👉अस्थाई न्यू ट्रैफिक पुलिस लाईन।

👉विशाल मेगा मार्ट पार्किंग।