खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी का जनता दरबार, हेलीपैड पर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को सख्त निर्देश—जनहित में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, समाधान में तेजी लाने के आदेश

Share the news

खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने और आम लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर लोहियाहेड हेलीपैड पर रुद्रपुर मेयर और सभासदों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें बड़ी माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, पूर्व मेयर रामपाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *