जयपुर दहलाने की कोशिश नाकाम, 10 किलो RDX और बम बनाने की सामग्री बरामद।

इस राज्य की राजधानी को दहलाने की साजिश नाकाम।

जय सिंह/ जयपुर।

चितौड़गढ़। मध्यप्रदेश के रतलाम से 10 किलो RDX ला रहे बदमाशों को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 10 किलो RDX व बम बनाने की दूसरी सामग्री भी बरामद की गई है मध्य प्रदेश के रतलाम से जयपुर जा रहे थे 3 बदमाश जिला चित्तौड़गढ़ थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिनके पास से तलाशी में 10 किलो आरडीएक्स और बम बनाने की अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जयपुर में यह ब्लास्ट करने की फिराक में थे। तीन जगह बम धमाके करने की रची गई थी साजिश।