रुद्रपुर। साइबर ठगों ने रुद्रपुर निवासी एक युवक को निशाना बनाते हुए उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम साफ कर दी। पीड़ित युवक अजय पाल पुत्र सोमपाल, निवासी वार्ड नंबर-2, कार्तिक कॉलोनी ने थाना ट्रांजिट कैम्प में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में अजय पाल ने बताया कि 19 अगस्त 2025 को शाम करीब 5 बजकर 57 मिनट पर साइबर फ्रॉड के जरिए उसके खाते से कुल 1,60,000 रुपये निकाल लिए गए। इसमें से 50,000 रुपये पुट ऑन होल्ड की स्थिति में हैं, जबकि शेष 1,01,000 रुपये का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। युवक ने कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
पीड़ित ने थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



