कर्ज और फसल बर्बादी से टूटे दो किसान भाई, हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे, मौके पर मौत; 50 लाख कर्ज और आर्थिक तंगी बनी आत्मघाती कदम की वजह

Share the news

कर्ज के बोझ तले दबे दो किसान भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

स्थान: फरीदकोट (पंजाब)

पंजाब के फरीदकोट जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां कर्ज से परेशान दो सगे किसान भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना गांव बहामणवाला के पास की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय जसकरण सिंह और 34 वर्षीय जसविंदर सिंह उर्फ जोरा के रूप में हुई है। दोनों भाई एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने कूद गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किसान भाई लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहे थे। वे ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे, लेकिन इस बार आलू की फसल खराब हो गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दोनों पर पहले करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था, जो बढ़कर लगभग 50 लाख रुपये तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं, करीब नौ महीने पहले उन्होंने लोन पर नया ट्रैक्टर भी खरीदा था।

घटना वाले दिन सोमवार सुबह दोनों भाई एक ही स्कूटी पर सवार होकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे और फिर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए।

गांव की गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार, दोनों भाई आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और शादीशुदा थे। जसकरण सिंह के दो बच्चे हैं, जबकि जसविंदर सिंह की एक चार साल की बेटी है।

इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *