नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जाना पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता का हाल

Share the news

रिपोर्टर गोपी सरकार 

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जाना पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता का हाल

 

  1. रुद्रपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के वैशाली कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर उनकी माता दर्शना ठुकराल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिवार का ढांढस बंधाया उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता दर्शना ठुकराल का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कई दिनों तक अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद अब वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। मंगलवार को यशपाल आर्य ने ठुकराल के आवास पर जाकर उनकी माता का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और संजय ठुकराल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *