गाबा चौक पर पुष्प वर्षा से हुआ नगर कीर्तन का भव्य स्वागत

Share the news

रामपुर जिले के गुरुद्वारा नवाबगंज से प्रारंभ हुए पावन नगर कीर्तन का नगर में भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन जैसे ही गाबा चौक पहुंचा, वहां श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा अनूप सिंह जी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

नगर कीर्तन के स्वागत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गोल मार्केट के प्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह बतला, कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह बहल, सचिव रक्षपाल सिंह, उपसचिव हरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और सिख समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुखवंत सिंह विर्क, गुरमीत सिंह गिल, गुरदीप सिंह गाबा, जीत सिंह चाचू, प्रीतम सिंह कालरा, मनजीत सिंह मक्कड़, गुरु शरण सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, जसविंदर सिंह खरबंदा लकी, गुरपाल सिंह रोजी सहित अन्य सेवादारों ने भी सहभागिता निभाई।

नगर कीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *