ट्रांजिट कैंप में नया वेंडिंग जोन, महापौर ने लिया जायजा

Share the news

रुद्रपुर। नगर में यातायात जाम और अव्यवस्थाओं को कम करने के लिए महापौर विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दीपावली से पहले सुधार लाने के उद्देश्य से चामुंडा मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन, नगर निगम अधिकारी, व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

महापौर ने कहा कि ट्रांजिट कैंप में आबादी और व्यापार बढ़ने से सड़कों पर जाम और अव्यवस्था हो रही है। इसे व्यवस्थित करने के लिए यहां एक नया वेंडिंग जोन विकसित किया जाएगा। नैनीताल रोड के बाद ट्रांजिट कैंप दूसरा स्थान होगा, जहां चार नए वेंडिंग जोन मुख्यमंत्री की स्वीकृति से बनाए जाएंगे।

 

बैठक में महापौर ने चामुंडा मंदिर में हॉल का लेंटर, सौंदर्यीकरण, टाइल्स रोड और स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की। 1.70 करोड़ रुपये की लागत से ‘रजत जयंती पार्क’ निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार है।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़कों पर पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए और व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, कोतवाल मोहन पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *