पति व उसके रिश्तेदारों पर एआई से नग्न फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Share the news

काशीपुर। एक महिला ने अपने पति व सगे रिश्तेदार पर एआई से जेनरेट की गई नग्न तस्वीरें व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया हैl पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l

 

काशीपुर निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति यूपी के ग्राम बिजनौर निवासी नितिन ने मोबाइल नंबर से 14 जून 2025 को व्हाट्सएप पर अपमानजनक संदेश भेजे और बाद में उसकी एआई से जेनरेट की गई नग्न तस्वीरें भेजकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

 

कहा कि 18 जुलाई2025 को काशीपुर कोर्ट परिसर के पास नितिन एक वाहन से उस के पास आया और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल कर बात नहीं मानने पर नग्न तस्वीर वायरल करने की धमकी दी l कहा कि 20 जुलाई 2025 को गौरव धीमान के नंबर 9654719576 से भी व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर आपत्तिजनक बातें कही गयी

कहा कि नितिन व गौरव और अन्य लोग लगातार उसे मैसेज कर के, एआई से नग्न वीडियो बनाकर और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वह स्वयं साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि की हैं और उनके पिता भी गरीब हैं। शिकायत में कहा गया है कि अगर ये लोग उन्हें बदनाम कर देते हैं तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। शिकायत के साथ कथित स्क्रीनशॉट की प्रतियाँ भी कोतवाली में जमा करवाई गई हैं।

 

प्रार्थिनी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए स्थानिक पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई व संरक्षण की गुहार लगाई है। शिकायत में अनुरोध किया गया है कि आरोपों की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए ताकि उनकी इज्जत व सुरक्षा बनी रहे।

 

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *