रुद्रपुर, संवाददाता। एडवोकेट अनुभव चौधरी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों ने उन्हें बुके भेंट कर बधाई दी। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव फोगाट, सचिव जसवंत सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एम.पी. तिवारी, पूर्व अध्यक्ष खड़क सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने अनुभव चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे समाज और अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मौके पर बार परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा।




