ट्रांसपोर्टर के खाते से साइबर ठगों ने निकाले छह लाख

Share the news

किच्छा, संवाददाता

ट्रांसपोर्टर के खाते से साइबर ठगों ने नौ बार में कुल छह लाख नौ हजार दौ सौ तेईस रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

न्यू इंदौर- अमृतसर रोड लाइंस किच्छा के स्वामी सुशील कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी आवास विकास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका अकाउंट रुद्रपुर के एक बैंक में संचालित है। बीती 23 सितबंर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से नौ बार में कुल 609223.78 रूपये निकाल लिये। जिसका उसे कोई मैसेज भी नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट स्वामी ने पुलिस से आरोपी को तलाश कर उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *