जमीन ठगी मामले में हरियाणा पुलिस ने किया रुद्रपुर निवासी को गिरफ्तार

Share the news

रुद्रपुर। ओमेक्स कॉलोनी निवासी पृथ्वी पाल सिंह को शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फरीदाबाद में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में की गई है। हरियाणा पुलिस की टीम ने रुद्रपुर पहुंचकर सिडकुल चौकी पुलिस से संपर्क किया और उनके सहयोग से आरोपी के घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस से सहयोग नहीं कर रहा था, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

बताया जा रहा है कि पृथ्वी पाल सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। उस पर पहले भी धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में ओमेक्स कॉलोनी के ही व्यवसायी राजेश कुमार जंडवानी ने पंतनगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पृथ्वी पाल सिंह ने उनके बेटों से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और वाहन से कुचलने का प्रयास भी किया। इस प्रकरण की जांच अभी पंतनगर पुलिस कर ही रही थी कि तभी हरियाणा पुलिस ने ठगी के मामले में उसे धर दबोचा।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद में दर्ज केस में पृथ्वी पाल सिंह की संलिप्तता पुख्ता मानी जा रही है। अब आगे की कार्रवाई के लिए उसे हरियाणा ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *