दिनेशपुर । बहन के घर रह रहे युवक ने सूनसान इलाके में पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्वजनों के अनुसार मृतक मामसिक रूप से कमजोर था ।
थाना पुलिस के अनुसार पीलीभीत टांडा ,न्यूरिया निवासी सुभाष मंडल(36) पुत्र दुलाल मंडल श्रीरामपुर गांव स्तिथ अपनी बहन के घर रहा रहा था । मंगलवार दोपहर युवक गांव में घूमने गया । जिसके बाद वह गांव में सुनसान इलाके में सेमल के पेड़ से झूलता मिला । लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मौत की सूचना से स्वजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची बहन ने बताया मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था । जिसका उपचार भी चल रहा था ।



