रूद्रपुर। भाजपा सरदार पटेल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ट्रांजिट कैंप में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता महापौर विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीबों, जरूरतमंदों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और अनाथों की सेवा के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
महापौर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र का अध्ययन कर जनसुविधाओं की जानकारी जुटाए और समस्याओं के समाधान हेतु सरकार से सहयोग सुनिश्चित करे। भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा और जनकल्याण है। बैठक में सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष शालनी बोरा, मंत्री अक्षय अरोरा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता सहित पार्षदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।




