मॉल और स्टोर्स पर खाद्य विभाग की रेड, कुट्टू के आटे का सैंपल जांच को भेजा

Share the news

रुद्रपुर। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के मुख्य बाजार में मॉल, मिनी मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एक मॉल से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया और उसे जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेज दिया।

 

खाद्य विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है। संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत उसका सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों और कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

 

इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या और पंकज कुमार भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *