रुद्रपुर, संवाददाता। युवा हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र ने रुद्रपुर के एक होटल में युवा सम्मेलन राइज एंड शाइन का आयोजन किया। कार्यक्रम हार्टफुलनेस राज्य युवा समन्वयक शौर्य अरोड़ा और रुद्रपुर युवा केंद्र समन्वयक विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लगभग 150 युवाओं ने सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर विवेक त्रिपाठी एवं रिया त्रिपाठी ने स्वास्थ्य, आनंद, सफलता, नेतृत्व और मानसिक स्वास्थ्य जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए ध्यान के महत्व को रेखांकित किया। युवाओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए दंत चिकित्सक डॉ. आलोक टंडन ने बताया कि युवावस्था में ध्यान की शुरुआत जीवन की समस्याओं के समाधान और उचित निर्णय क्षमता को बढ़ाती है। हार्टफुलनेस प्रशिक्षक अरविंद गंगवार और निखिल ने रिलेक्सेशन व ध्यान सत्र का संचालन किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विश्व शांति की दिशा में व्यक्तिगत शांति का महत्व सर्वोपरि है। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, उद्यमी, डॉक्टर एवं एचआर प्रमुख शामिल रहे। हैदराबाद से आईं नलिनी सिस्टर ने भी सभी को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर कई हार्टफुलनेस युवा अभ्यासी, प्रशिक्षक एवं वॉलेंटियर मौजूद रहे।
युवा हार्टफुलनेस केंद्र में राइज एंड शाइन सम्मेलन आयोजित



