मिलावटी कुट्टू के आटे से हड़कंप, 30 दुकानों से आटा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार..

देहरादून में मिलावटी कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई लोग बीमार हो गए, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया। खाद्य विभाग ने 30 दुकानों से आटा जब्त कर नष्ट कर दिया और तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून में नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन ने जब पड़ताल की तो पता चला कि सभी ने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल जाकर मरीजों से हालचाल लिया और अधिकारियों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

(एसएसपी अजय सिंह, देहरादून पुलिस)

“मिलावटी कुट्टू का आटा बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी विकास गोयल की तलाश जारी है।”

पुलिस जांच में सामने आया कि सहारनपुर की चक्की में पीसा गया आटा देहरादून में सप्लाई हुआ था। इस आटे में मिलावट थी, जिससे लोग बीमार पड़ गए।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

1. शीशपाल चौहान (लक्ष्मी ट्रेडिंग, विकासनगर)

2. दीपक मित्तल (मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल, बसंत विहार)

3. नलनीश मित्तल (मैसर्स गोविंद सहाय शंकर लाल, बसंत विहार)

 

फरार आरोपी:

विकास गोयल (सहारनपुर की चक्की मालिक)